लसूड़िया पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर लूट करने वाले तीन आरोपीयो को पकड़ने में सफलता हासिल की

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की लसूड़िया पुलिस ने लूट करने वाले तीन आरोपीयो को पकड़ने में सफलता हासिल की है पकड़े गए आरोपी सुनी जगह देख कर सिर्फ महिलाओं को ही निशाना बनाते थे पकड़े गए आरोपीयो से पुलिस ने महिला से लूटा गया माल बरामद कर लिया

दरसअल इन्दौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने लसूड़िया पुलिस को शिकायत की थी कि उसके साथ अटल खेल परिसर में बाइक सवार तीन लड़को ने लूट की घटना को अंजाम दिया था जिसमे महिला का मंगल सूत्र , सोने के कंगन व कान के सोने के टाप्स लूट कर फरार हो गए जिस पर पुलिस ने एक टीम गठित कर इन्दोर व इन्दौर के बाहर भेजा गया था वही पुलिस द्वारा गाड़ी नंबर व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपीयो को पकड़ा गया था वही पकड़े गए आरोपीयो से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो तीनों आरोपीयो ने लूट करना स्वीकार किया वही पकड़े गए आरोपी शिवम सोनी , अजय व दीपक से पूछताछ की गई तो आरोपीयो ने बताया कि सुनी जगह देख कर सिर्फ महिलाओं को ही निशाना बनाते थे पकड़े गए आरोपी ने कुछ दिन पहले ही लूट करने के लिए ऑटो डील से एक बाइक खरीदी थी वही पकड़े गए तीनो आरोपीयो से लसूड़िया पुलिस पूछताछ कर रही है जिससे और भी कई लूट का खुलासा होने की उम्मीद पुलिस द्वारा जताई जा रही है

Exit mobile version