लसूड़िया थाना क्षेत्र के लसूडिया मोरी में रहने वाली शिवानी सेन नामक छात्रा ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में परिजन छात्रा को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां 2 दिन चले उपचार के बाद छात्रा की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार शिवानी फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। पढ़ाई के साथ साथ छात्रा होटल में केशियर का जॉब करती थी।
छात्रा ने जहर क्यों खाया इसकी जानकारी नहीं लग पाई। जांच अधिकारी के अनुसार परिजनों के बयान लेने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
