लखनऊ के एक व्यापारी के साथ 7 लाख रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया आरोपी की तलाश जारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

लसुड़िया थाना क्षेत्र में एक शातिर ठग ने लखनऊ के एक व्यापारी के साथ 7 लाख रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को तलाश शुरू की।

दरअसल लसुड़िया थाने में आकर लखनऊ के कारोबारी सुनील थावानी ने शिकायत दर्ज कराई कि लसुड़िया मोरी में रहने वाले भगवान बसंत ने 7 लाख रूपए की धोखाधड़ी की है। एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी के अनुसार भगवान बसंत नामक व्यक्ति जी सिक्योर नाम से कंपनी चलाता है। कंपनी का सीईओ भगवान बसंत ने आवेदक को मास्क देने का झांसा दिया था, जिसके एवज में उसने 7 लाख रूपए ले लिए थे। जिसके बाद ना तो उसने माल की डिलेवरी कराई और ना ही रूपए लौटाए। मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

Exit mobile version