राजबाड़ा की घटना को लेकर मालिनी गौड़ ने दिखाएं कड़े तेवर कहा कि यह भारत है तालिबानी संस्कृति नहीं जो भारत माता की जय नहीं बोल सकते उन्हें बाहर निकाला जाए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

15 अगस्त को राजवाड़ा पर बने एक मंच से भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे को लेकर हुई घटना के मामले में पूर्व महापौर मालिनी गौड़ ने कड़े शब्दों में कहा कि यह बड़ी शर्मनाक घटना हुई है। जिस तरह से भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगाने वाली बालिका को जलील कर मंच से उतारा गया और उसके साथ अभद्रता की गई वह बहुत शर्मनाक है। उन्होंने साथ ही कहा कि तालिबान संस्कृति नहीं है इस पर तुरंत एक्शन लिया जाना चाहिए। श्रीमती गौड़ ने कहा कि हालांकि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कार्यकर्ता द्वारा यह आयोजन रखा गया था उस पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। श्रीमती गौड़ ने कहा कि भारत में रह रहे हैं तो भारत माता की जय बोलना पड़ेगा नहीं तो यहां से उन्हें निकाला जाए।

Exit mobile version