युवती ने विधायक के पुत्र पर दुष्कर्म सहित धमकाने का आरोप लगाते हुए आईजी हरिनारायणचारी मिश्र को आवेदन दिया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में मंगलवार को आईजी कार्यालय पहंुची एक युवती ने बड़नगर विधायक के पुत्र पर दुष्कर्म सहित धमकाने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है मामले में आईजी हरिनारायणचारि मिश्र ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

वही प्रदेश कांग्रेस की राजनीति मंें बढ़े पद पर पदस्थ एक युवती ने बड़नगर विधायक के पुत्र करन मोरवाल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है युवती ने आरोप लगाया है कि विधायक पुत्र द्वारा उससे शादी का झांसा देकर इंदौर की एक होटल में कोल्ड्रींक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। शादी का दबाव बनाने पर विधायक पुत्र ने धमकी दी मामले की शिकायत 1अप्रैल को इंदौर आईजी के समक्ष की गई थी जब वह आईजी कार्यालय से बाहर निकली, तो विधायक पुत्र उसके दोस्तों ने उसे धमकाया तीन माह बीत चुके है लेकिन अभी तक विधायक पुत्र की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिसके बाद युवती ने आईजी हरिनारायणचारी मिश्र को आवेदन दिया था इंदौर आईजी का कहना है कि इस मामले में उन्होंने टीम गठित की है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Exit mobile version