युवक ने पड़ोस मे रहने वाली महिला के साथ किया दुष्कर्म महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं ऐसा ही मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां पड़ोसी नहीं दोस्ती का फायदा उठाकर अपने दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म कर डाला पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां क्षेत्र की रहने वाली महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पड़ोस में रहने वाला युवक लगातार धमकी देकर दुष्कर्म कर रहा है वहीं आरोपी उसके पति का दोस्त है वह मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी देता है महिला द्वारा लगातार परेशान होने के बाद आज पुलिस की शरण ली पुलिस ने भी महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है

Exit mobile version