इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर के रहने वाली एक युवती ने तेंदूखेड़ा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ पुलिस ने तेंदूखेड़ा थाना पर जीरो पर कार्यवाही करते हुए पूरे मामले को इंदौर के खजराना थाने पर भेजा है पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है
इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है महिला नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा के रहने वाली है और वह इंदौर में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी महिला ने अपनी शिकायत में कहां की 2019 में उसकी जान पहचान Vinod नामक लड़के से हुई थी Vinod में अपने जन्मदिन पर युवती को बुलाया और केक में नशे की दवाई मिलाकर उसके साथ बलात्कार किया महिला लोक डाउन के पहले तक इंदौर में हॉस्टल में रहती थी
