युवक द्वारा महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

महाराष्ट्र निवासी एक युवक द्वारा महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में कनाड़िया थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

कनाड़िया थाने पर एक महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराई, कि महाराष्ट्र निवासी सचिन जगताप नामक युवक से जीवनसाथी डाॅटकाॅम के जरिए उसकी पहचान हुई थी, जिसके बाद इंदौर मुलाकात हुई थी। इस दौरान युवक इंदौर आया और उसकी मर्जी के बिना उसके साथ शरीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू की।

Exit mobile version