मानसून के पहले ही जलजमाव की समस्या आई सामने नगर निगम आयुक्त द्वारा शहर के अलग-अलग स्थानों पर दौरा किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में कोरोना की कम होती रफ्तार के बीच अब नगर निगम ने अपने कार्यों को फिर से एक बार गति देना शुरू कर दिया है, इसी कड़ी में नगर निगम आयुक्त द्वारा शहर के अलग-अलग स्थानों पर होने वाले जलजमाव को लेकर दौरा किया गया, इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से जलजमाव होने के कारण और उसके निराकरण को लेकर चर्चा की, साथ ही आयुक्त द्वारा अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई गई। दरअसल, शहर के कई स्थानों पर प्री मॉनसून में ही के स्थानों पर जलजमाव की समस्या सामने आई थी, जिसके बाद से ही नगर निगम इस समस्या से निजात पाने का रास्ता तलाश कर रहा है, वहीं अब कमिश्नर खुद जलजमाव की परेशानी को खत्म करने के लिए सतत दौरा कर रही हैं, इसी कड़ी में आज आयुक्त द्वारा हरसिद्धि, कलेक्ट्रेट चौराहा, रामबाग, केसरबाग सहित अन्य स्थानों का दौरा किया गया। जहां उनके द्वारा अलग-अलग जोन के अधिकारियों से जल जमाव होने की वजह और जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान काम में लापरवाही करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को आयुक्त द्वारा फटकार भी लगाई गई। शहर के कुछ स्थानों पर होने वाले जलजमाव को लेकर आयुक्त का कहना है कि कुछ क्षेत्रों की भूगोलीय संरचना इस प्रकार के हैं कि वहां जलजमाव की स्थिति बनती हैं वहीं कुछ चौराहे भी इस तरह से हैं जहां आसपास के चारों ओर से पानी आकर इकट्ठा होता है जिसको लेकर और अधिकारियों से चर्चा की गई है इसके निराकरण के लिए भी जल्दी व्यवस्थाएं की जाएंगी।

Exit mobile version