माँ ने अपने साढ़े तीन साल के बेटे के शरीर पर बड़ी ही बेरहमी से गर्म चाकू से जलाया महिला गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में एक हैवान माँ की करतूत सामने आई है जहाँ तलाक के बाद एक माँ ने अपने साढ़े तीन साल के बेटे के शरीर पर बड़ी ही बेरहमी से जगह-जगह गर्म चाकू से दाग दिए। बेटे के दोनों हाथ-पैर पर जख्म हो गए हैं। मासूम जब वह अपने पिता को मिला तो इसका खुलासा हुआ। इस पर बच्चे के पिता ने आपत्ति जताई ओर महिला के खिलाफ FIR दर्ज करा दी। खजराना पुलिस ने महिला को देर शाम गिरफ्तार कर लिया।

इन्दौर के खजराना थाना छेत्र में माँ बेटे के रिस्तो को तार तार कर देने वाला मामला सामने आया है माँ की नफरत ऐसी की अपने ही मासूम बेटे को गर्म चाकुओ से दाग दिया जी हां एक माँ ने अपने ही साढ़े तीन साल के बेटे के शरीर पर गर्म चाकू से दाग दिया,जिससे मासूम के दोनों हाथ पैर में गहरे जख्म हो गए है मासूम के पिता सद्दाम ने बताया कि 2012 में उसका निकाह अंजुम नाम की महिला से हुआ था। उनके तीन बच्चे हैं। सबसे छोटा बेटा अफ्फान है। सद्दाम के मुताबिक 1 जनवरी 2021 को अंजुम किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी। इसके बाद उसने तलाक ले लिया और अफ्फान को भी साथ ले गई। कुछ दिनों पहले सद्दाम और उसके पिता मुस्ताक को अफ्फान खजराना इलाके के दरगाह के समीप घूमता मिला। अफ्फान के शरीर पर दागने के निशान थे। मासूम से जब पूछा गया तो उसने पूरी घटना अपने पिता और दादा को बताई। इसके बाद सद्दाम अपने बेटे अफ्फान को अपने साथ घर ले आए।

Exit mobile version