मां के डांटने से नाराज नाबालिग लड़की घर से कही चली गई, परिजनों द्वारा सूचना देने पर छत्रीपुरा थाना पुलिस ने नाबालिग बच्ची को तलाश शुरू की। हालाकि नाबालिग बच्ची को बिजासन टेकरी के पास से दस्तयाबकर लिया गया।
छतरीपुरा थाना क्षेत्र के लोकनायक नगर में रहने वाले विकास नामक व्यक्ति थाने पर आकर शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 15 साल की बेटी लापता हो गई हे। मामले की गंभीरता को देखते हुए छतरीपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए बच्ची की तलाश शुरू की। जांच अधिकारी बृजेंद्र पाटिल के अनुसार नाबालिक बच्ची मां की डांट से नाराज होकर कहीं चली गई थी, बाद में उसने अपने पिता को फोन लगाकर बिजासन टेकरी के पास होने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस परिजनों को लेकर मौके पर पहुंची और बच्ची को दस्तयाब किया।
