चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर नकबजन गैंग के मुख्य आरोपी कोक्राइम ब्रांच ने साथियों के साथ गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते दिनों हुई, चोरी के बाद क्राइम ब्रांच इंदौर ने धार जिले के टांडा से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर नकब लजन गैंग के मुख्य आरोपी रामलाल उर्फ ठकरिया को साथियों के साथ गिरफ्तार किया है।

एडिशनल एसपी क्राइम ब्रांच गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा इन्दौर शहर मे होने वाले नकबजनी की पतारसी कर लगातार होने वाली वारदातों पर अंकुश लगाने के साथ ऐसे आरोपीगणों की धरपकड कर आवश्यक कार्यवाही के लिए इन्दौर जिले के थानों के साथ थाना क्राइम ब्रांच इंदौर की टीमों को भी निर्देशित किया गया था। इसी के तहत क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम को सूचना मिली थी कि इन्दौर जिले की बाहरी सीमा में लगे सूने व बंद मकानो मे चोरी करने वाली गैंग टांडा जिला धार से संबधित होकर लगातार सक्रीय है जो की टांडा धार से गैंग के रूप मे वारदात को अंजाम देने के लिए इन्दौर आते है। वही सूने मकानो मे रेकी कर घूमते रहते है या 2-3 दिन इन्दौर मे रूककर दैनिक मजदूरी कर अपना टारगेट तय करते है । उक्त गैंग की सूचना प्राप्त करने हेतू थाना क्राईम ब्रांच ने लगातार निगरानी कर अपने मुखबिरों को सक्रीय कर रखा था । लगातार निगरानी रखने पर क्राईम ब्रांच की टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त टांडा गैंग का एक शातिर चोर रामलाल उर्फ ठकरिया भील लसुडिया क्षैत्र मे घूम रहा है। सथ ही अगली चोरी की वारदात को करने हेतू रैकी कर रहा है । सूचना पर थाना लसुडिया पुलिस को लेकर लसुडिया क्षैत्र मे मुखबिर के बताए स्थान पर बताए हुलिए के संदिग्ध व्यक्ति को रोकने पर संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा जिसे भाग कर घेराबंदी कर पकडा एवं उसका नाम पता पूछते उसने अपना नाम ठाकुर उर्फ ठकरिया उर्फ ठाकरा पिता स्व. रामलासिंह जमार नि. ग्राम बराड तह. कुक्षी थाना टांडा जिला धार का होना बताया जिससे क्राईम ब्रांच की टीम के द्वारा पुछताछ की गई परन्तू आरोपी शातिर होने से गुमराह करने लगा , जिससे टीम के द्वारा टेक्नीकल रुप से पुछताछ करने पर आरोपी टूट गया और उसने अपने साथियो के साथ मिलकर सुने मकानो में रात्री मे ताला तोड कर चोरी करना कबूल किया । जिसने थाना लसुडिय, थाना खजराना और राजेन्द्र नगर में कई मकानो में टांडा के अपने साथीयों का साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया ।

Exit mobile version