भोपाल में शादीशुदा महिला से गैंगरेप, 81 वर्षीय पूर्व प्रोफेसर और सिक्यूरिटी एजेंसी संचालक ने दिया वारदात को अंजाम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भोपाल। महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों में दिन पर दिन बढ़ोतरी होती जा रही है। किसी ना किसी रूप से आए दिन महिलाओं पर अलग-अलग प्रकार से अत्याचार किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला भोपाल (bhopal) के रातीबड़ से फिर सामने आया है, जहां पर एक शादीशुदा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (gangrape) की घटना को अंजाम दिया गया है।

यह कृत्य भोपाल के एक सिक्यूरिटी एजेंसी संचालक (security agency operator) और एक पूर्व प्रोफेसर द्वारा किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला का पति एक साल पहले इसी सिक्यूरिटी एजेंसी में काम करता था। उसी समय सिक्यूरिटी एजेंसी संचालक ने महिला को बहलाकर किसी प्रकार अश्लील वीडियो (video) बना लिए थे। उसके बाद लगातार सिक्यूरिटी एजेंसी संचालक महिला के साथ दुष्कर्म (rape) कर रहा था और इस काम में उसके साथ एक पूर्व प्रोफेसर भी था।

बीती रात भी 58 वर्षीय सिक्योरिटी एजेंसी संचालक (security agency operator) एवं 81 वर्षीय पूर्व प्रोफेसर ने महिला को फार्म हाउस में बुलाकर दुष्कर्म (rape) की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और घटना की जांच की जा रही है।

Exit mobile version