भूमाफिया दीपक जैन का साला दीपेश को खजराना पुलिस ने पांच दिन की रिमांड पर जिसमे कई नए खुलासे की उम्मीद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कुख्यात भूमाफिया दीपक जैन उर्फ दीपक मद्दा के साले को खजराना पुलिस ने पांच दिन की रिमांड पर लिया है । फिलहाल दीपक जैन फरार है और दोनो ने साथ मे लंबे समय तक फरारी काटी थी । आशंका है कि पूछताछ में दीपक के बारे में कई अहम सुराग मिल सकते है ।

पिछले दिनों पुलिस ने फरार भूमाफिया दीपक जैन उर्फ दीपक मद्दा के साले दीपेश वोरा को पकड़ा था । तब एमआईजी पुलिस ने विभिन्न मामलो में पूछताछ की थी । अब खजराना पुलिस ने दीपेश को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है । दीपेश पुष्पविहार कालोनी में आरोपी है । इसमे उसके जीजा दीपक जैन के साथ मिलकर हेराफेरी की थी । पिछले दिनों दोनों जीजा साले ने साथ मे फ़रारी काटी है ।

Exit mobile version