भाजपा कार्यसमिति की बैठक शुरू हो चुकी है।इंदौर से भी इस बैठक में 29 सदस्य शामिल हुए है। जो कि वर्चुअली इस बैठक का हिस्सा बनेंगे। बैठक में स्थायी आमंत्रित सदस्य सुमित्रा महाजन समेत दोनो मंत्री उषा ठाकुर और तुलसीराम सिलावट के साथ अपेक्षित सदस्यों को ही शामिल किया गया है।
बैठक के पहले इंदौर भाजपा कार्यालय पर व्यापक तैयारियां की गई है। कार्यसमिति सदस्य के अलावा किसी भी भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी को भाजपा दफ्तर में प्रवेश नहीं दिया गया। तीन साल बाद हो रही कार्यसमिति की बैठक को मालवा निमाड़ के लिहाज से खासा अहम माना जा रहा है। क्योंकि बैठक में भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जाएगी वहीं,नई रणनीति तैयार होने के साथ ही कई प्रस्ताव पारित होंगे। मंत्री उषा ठाकुर के मुताबिक भाजपा प्रदेश कार्यसमीति की बैठक खासी अहम है। बैठक में भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम तय होते है। बैठक को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, महासचिव कैलाश विजयवर्गीय,केन्द्रिय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा समेत भाजपा के बड़े नेता संबोधित करेंगे।
