बड़वानी के नागलवाड़ी पहाड़ी पर पलटी वाहन कलेक्टर पहुंचे जिला चिकित्सालय दिये समुचित इलाज के निर्देश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बड़वानी 10 अगस्त 2021/मंगलवार की प्रातः 11.30 बजे के आसपास नागलवाड़ी पहाड़ी पर भीलटदेव दर्शन हेतु जा रहे श्रद्धालुओं की वाहन पीछे खसकते हुये पहाड़ से गिर कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इसमें धार जिले के तहसील मनावर के ग्रामो के श्रद्धालु सवार थे, इस दुर्घटना में 4 लोगो की मृत्यु एवं 11 लोग घायल हुये है। घायलो को जिला चिकित्सालय बड़वानी लाकर भर्ती करवाया गया है। कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री निमिष अग्रवाल ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर जहाॅ घायलो को सांत्वना दी, वहीं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को समुचित उपचार निःशुल्क कराने के भी निर्देश दिये है।
मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने की राहत राशि की घोषणा
नागलवाड़ी मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री दिनेश यादव ने नागलवाड़ी समिति के माध्यम से दुर्घटना में मृत्यको के परिजनों को 5-5 हजार रूपये एवं घायलो को 2-2 हजार रूपये की राशि देने की घोषणा की है।
दुर्घटना में मृत्य एवं घायलो के नाम
नागलवाड़ी की दुर्घटना में 4 लोगो की मृत्यु एवं 11 लोग घायल हुये है। मृत्यको में टवलाई की 16 वर्षीय राजनंदनी पिता विनोद, जामन्या की 35 वर्षीय महिला श्रीमती किरण पति मुकेश सोलंकी, जामन्या का 20 वर्षीय दिलीप पिता मांगीलाल, टवलाई का 12 वर्षीय जतिन पिता रवि डावर सम्मिलित है। जबकि घायलो में जामन्या खुर्द की 19 वर्षीय प्रमिला पिता मांगीलाल, महापुरा की 33 वर्षीय समोतीबाई पति बलराम रणधावे, बायखेड़ा की 30 वर्षीय राधा पति मुकेश, टवलाई के 9 वर्षीय आशीष पिता राकेश, बायखेड़ा का 8 वर्षीय यशराज पिता मुकेश, टलवाई की 35 वर्षीय रेखा पति राकेश, टलवाई का 7 वर्षीय लल्ला पिता विनोद, उपड़ी उमरबन की 15 वर्षीय ज्योति पिता सुमेरसिंह, टवलाई की 35 वर्षीय चन्दाबाई पति विनोद ठाकुर, टवलाई का 32 वर्षीय राकेश पिता प्रताप, महापुरा की 35 वर्षीय संतुबाई पति जयसिंह सम्मिलित है।

Exit mobile version