बाणगंगा पुलिस ने बड़ी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की जिनकी कीमत लाखो रुपये बताई जा रही है

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बाणगंगा पुलिस ने एक ऑक्सीजन गाडी को पकड़कर उसमें से 52 पेटी विदेशी शराब की जब्त की है । पकड़ाए आरोपी ऑक्सीजन गाडी की आड़ में अवैध शराब को ले रहे थे । जब्त शराब की कीमत लाखो रुपये बताई जा रही है । फिलहाल पुलिस आरोपियो से पूछताछ में जुटी है जिससे अन्य जगहों पर भी शराब मिलने की उम्मीद है

प्रदेश सरकार के निर्देश पर पुलिस द्वारा नशा माफियाओं पर कार्यवाई जारी है । इसी कड़ी में मुखबिर की सूचना पर बाणगंगा पुलिस ने एक ऑक्सीजन सिलेंडर ले जाने वाली लोडिंग गाडी को पकड़ा जिसमे 52 पेटी महंगी अंग्रेजी शराब जब्त की है । आरोपी आक्सीजन गाडी की आड़ लेकर शराब को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का काम करते थे ।

Exit mobile version