बाणगंगा थाना क्षेत्र मे हुए चूड़ी वाले की पिटाई मामले मे परिवार से पूछ्ताछ ने नया खुलासा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना छेत्र के गोविन्द कालोनी में रविवार को जिस चूड़ी वाले की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था, उसके पास दो आधार कार्ड मिले थे। इंदौर पुलिस उसके दोनों आधार कार्ड की जांच के लिए उत्तरप्रदेश के हरदोई जिले के बिलगाम पहुंची है। परिवार से पूछ्ताछ ने नया खुलासा हुवा आरोपी तस्लीम उर्फ अस्लीम नाम के युवक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए दो आधार कार्ड बनवाए थे।

इंदौर चुड़िकाण्ड पिटाई में नया खुलासा,इंदौर पुलिस पहुँची  आरोपी के घर उत्तरप्रदेश,,परिवार से हुवा पूछताछ में खुलासा,प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठाने के लिए बनवाये थे दो आधार कार्ड,आरोपी तस्लीम को प्रधानमन्त्री आवास योजना के तहत माकन भी मिला हे जी हां इंदौर पुलिस ने तस्लीम के परिवार से जब बातचीत की, सामने आया, कुछ सालों पहले तस्लीम को प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान का आवंटन हुआ था। उस वक्त मकान तस्लीम की जगह अस्लीम नाम से आवंटित हो गया था। इस कारण युवक पहले आधार के नाम को सुधरवाना चाहता था, लेकिन उसे लगा कि इसमें समय लगेगा।इस कारण उसने एक अन्य आधार कार्ड अस्लीम के नाम से बनवा लिया। वर्तमान में तस्लीम को योजना का मकान आवंटित हो गया है। परिवार उत्तर प्रदेश के गांव में ही रहता है। हिरासत के दौरान पुलिस को उसने यह सभी जानकरी दी। उसने बताया कि उसे नहीं पता था कि नाम में गड़बड़ी के कारण ऐसा हो जाएगा।

Exit mobile version