इंदौर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए की अब वो सरेराह दंपत्ति को पीटने से भी पीछे नहीं हट रहे ताजा मामला इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के पलसीकर कॉलोनी चौराहे का जहा दोपहर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक दंपती को पीट दिया। पत्नी का आरोप है कि तीनों बदमाश काफी देर से मंगलसूत्र लूटने के लिए उनका पीछा कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने तीन बार कट भी मारी। पति ने जब उन्हें रोक तो पहले पति के साथ मारपीट की। फिर बीच बचाव करने आई पत्नी को भी पीटा। बदमाशों की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई वही जूनी इंदौर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इंदौर के जूनि इंदौर थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशो ने दिनदहाड़े दंपत्ति की की पिटाई की सिंधी कॉलोनी में रहने वाली 24 वर्षीय अंबिका चंगेड़िया अपने पति अंकित के साथ बाइक पर खरीदी के लिए बाजार जा रही थीं, तभी सिंधी कॉलोनी से काली पल्सर बाइक पर तीन युवक पीछे लग गए। सिंधी कॉलोनी से पलसीकर चौराहे तक वे कई बार दंपत्ति की गाडी को कट मरने की कोशिश की लेकिन जब पति ने उन्हें टोका तो बदमाशों ने पति को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। वही बिच बचाव करने आई पत्नी को भी चांटे मारे। और मारने की धमकी देकर भाग निकले। बाइक पर नंबर प्लेट के दो नंबर नहीं थे। उन्हें खुरच कर बिगाड़ रखा था। पूरी घटना सीसीटीवी के कैद हो गई अब जूनि इंदौर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज और गाडी का मॉडल नंबर के आधार पर बाइक मालिक का पता लगा रहे हैं।
