उज्जैन बडनगर तहसील के विधायक पुत्र करंट मोरवाल की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है पुलिस जिसे लेकर अब बड़नगर तहसील में नोटिस चस्पा कर रही है विधायक पुत्र लंबे समय से फरार चल रहा है।
गौरतलब है कि जनवरी माह में एक महिला द्वारा इंदौर महिला थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद से पुलिस विधायक पुत्र करण मोरवाल गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी लेकिन शरण मोरवाल अब तक पुलिस की पहुंच से दूर बना हुआ है जिसके बाद माननीय न्यायालय के आदेश के बाद उसकी संपत्ति कुर्क करने की उद्घोषणा भी की गई थी वही महिला थाना द्वारा 5000 का इनाम भी घोषित किया गया था लेकिन कई दिनों तक करंट मोरवाल पुलिस की पहुंच से दूर बना हुआ है वहीं अब महिला थाना द्वारा बड़नगर तहसील में सभी प्रमुख चौराहों पर व सरकारी कार्यालयों पर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं अगर विधायक पुत्र करण मोरवाल से दिनांक तक थाने में उपस्थित नहीं होता है तो उसकी अब संपत्ति कुर्क भी की जाएगी।


