एडवायजरी कंपनी के नाम पर लोगों के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार हुए मोहित मंघनानी के खिलाफ एक और शिकायत फरीयादी द्वारा दर्ज कराई गई है। जिसमे उसने दस गुना राशि कराने का प्रलोभन देकर 5 लाख रूपए ठगने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विजय नगर थाना क्षेत्र में एडवायजरी के नाम पर कंपनी खोलकर निवेश के लिए लोगों से करोड़ों रूपए की घोखाधड़ी करने के मामले सामने आए हें जिसके बाद कार्रवाई करते पुलिस ने मोहित मंघनानी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की गईं। हालही में एक अन्य फरीयादी ने थाने पर आकर पांच लाख रूपए की धोखाधड़ी होने की शिकायत दर्ज कराई है। एडिशनल एसपी राजेश रघूवंशी के अनुसार वेल्थ आईटी ग्लोबल कंपनी खोलकर आरोपी ने करोड़ों रूपए की धोखाधड़ी की है, जिसकी पड़़ताल की जा रही है।
