इंदौर में लगातार एडवाइजरी धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं हाल ही में इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में एडवाइजरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है और पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए हैं
इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में फर्जी एडवाइजरी कंपनी चलाने वाले पंकज खानचंदानी को पुलिस ने पिछले दिनों गिरफ्तार किया था पंकज खानचंदानी लोगों से पैसे लेकर 15% तक मुनाफा देने की बात करता था पंकज अभी तक लोगों से 8 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी कर चुका है पुलिस ने इस मामले में एसएएफ फर्स्ट बटालियन के एक सिपाही को भी गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि सिपाही मैं भी पंकज खानचंदानी के कहने पर लोगों से उसी कंपनी में निवेश कराया था
