प्रदेश की आर्थिक इंदौर में फ़िलहाल कोरोना के मरीजो की संख्या पर विराम सा लगा हुआ है लेकिन सवास्थ विभाग की ज़िम्मेदारी कोरोना मरीज कम हो जाने पर खत्म नहीं होती क्यू के डेल्टा प्लस भी नज़र रखना इसी विभाग की हे और इसी के चलते गंभीर मरीजों की जांचे दिल्ली तक कराइ जा रही है और इसी का नतीजा हे की दिल्ली की एनसीडीसी को भेजे गए 15 मरीजों के सेम्पल में दो मरीजों में इंदौर में डेल्टा प्लस के दो मामले सामने आए हैं, जुलाई में ncdc दिल्ली को भेजे गए सैम्पल्स की रिपोर्ट कल इंदौर स्वास्थ्य विभाग को मिली थी।
दिल्ली पहुँचाए नमूनों में से डेल्टा प्लस के दो मामले सामने आने के बाद कोविड 19 नोडल अधिकारी डॉक्टर अमित मालाकार ने मिडिया को बताया, एक महिला और एक पुरुष में डेल्टा प्लस वेरिएंट पाये जाने की पुष्टि कल शाम मिली रिपोर्ट से हुई है, हालाँकि दोनों वेक्सीनेट होने के बाद कोविड पोसिटिव पाए गए थे इसलिए दोनों स्वस्थ हैं… ये पहले ही दो मामले हैं जिनमें डेल्टा प्लस पाया गया है।
