प्रदेश का पहला पेट्रोल पंप है बिजली की खपत कम करने के लिए सोलर पैनल का उपयोग किया गया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्यप्रदेश में जेल विभाग द्वारा संचालित पेट्रोल पंप अब अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है इंदौर में जेल विभाग द्वारा संचालित यह पेट्रोल पंप प्रदेश का पहला पेट्रोल पंप है हाल ही में इस पेट्रोल पंप पर बिजली की खपत कम करने के लिए सोलर पैनल का उपयोग किया गया है जेल विभाग के आला अधिकारियों माने तो यह पेट्रोल पंप प्रदेश का पहला पेट्रोल
पंप होगा जहां पर इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहनों के चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध है मध्यप्रदेश में फिलहाल किसी भी पेट्रोल पंप पर इस तरीके की चार्जिंग सुविधा उपलब्ध नहीं है इस पेट्रोल पंप का संचालन जेल विभाग के कर्मचारी और आजीवन कारावास काट रहे कैदियों द्वारा किया जाता है जेल अधीक्षक राकेश भांगरे के अनुसार पेट्रोल पंप से प्राप्त होने वाले आए का उपयोग जेल कर्मचारियों और उनके परिवार के वेलफेयर में उपयोग होता है

Exit mobile version