पोर्नोग्राफी के बाद सेक्सटॉर्शन रैकेट का खुलासा, मोटी रकम में बेचते थे बॉलीवुड स्टार्स के अश्लील वीडियो

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मुंबई में पोर्नोग्राफी (pornography) का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि पुलिस ने सेक्सटॉर्शन रैकेट (sextortion racket) का खुलासा किया है। इस रैकेट ने कई बॉलीवुड स्टार्स (bollywood stars) को निशाना बनाया है। ये गिरोह बॉलीवुड और टीवी स्टार्स के अश्लील वीडियो (nude video) डिमांड पर उपलब्ध कराता था और इसके बदले में उनसे मोटी रकम ली जाती थी। पुलिस ने इस गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

सेक्सटॉर्शन रैकेट (sextortion racket) में शामिल अपराधी सोशल मीडिया (social media) के जरिए सितारों से नजदीकियां बढ़ाते थे और फिर उनके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल (blakmail) करते थे। पुलिस से बचने के लिए ये शातिर नेपाल के बैंक अकाउंट (bank account of Nepal) का इस्तेमाल करते थे।

पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि इस गिरोह ने सेक्सटॉर्शन में 258 लोगों को फंसाया था। इनमें से 100 बालीवुड और टीवी के बड़े सितारे शामिल हैं। ये गिरोह पहले सितारों से दोस्ती कर नजदीकियां बढ़ाता था। इसके बाद उनका भरोसा जीतकर अश्लील वीडियो तैयार करता था। फिर इन वीडियोस के बदले सितारों को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये मांगे जाते थे।

इतना ही नहीं, आरोपी वीडियो के ग्रैब को इसके बाद ट्विटर, डार्क नेट और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया ऍप्लिकेशन पर दूसरे लोगों को मोटी रकम के बदले बेच भी दिया करते थे। ये लोग दावा करते थे कि जिस सितारे का न्यूड वीडियो चाहिए वो उसे मुहैया करवा देंगे।

- Advertisement -

मुंबई पुलिस ने चार आरोपियों को नागपुर, ओडिसा, गुजरात और कोलकाता से पकड़ा है। इनमें दो आरोपी पेशे से इंजीनियर है, जबकि एक नागालिग़ है। इनके पास से पुलिस ने मोबाइल, 12 फर्जी अकाउंट, 6 फर्जी ईमेल आईडी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं

Exit mobile version