सांवेर क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर नकली नोट चलाने पहुँचे तीन युवकों को पम्पकर्मियो ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है । पुलिस को तीनों के पास से 100 – 100 रुपये 20 नोट मिले है । फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है ।
मामला इंदौर के सांवेर क्षेत्र का है । पुलिस ने एक पेट्रोल पंप पर 100-100 रुपये के नकली नोट चलाने की कोशिश के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पकड़े गए जालसाजों के पास से 2,000 रुपये के नकली नोट बरामद किये हैं । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णपाल सिंह, कृष्णपाल डोडिया और विमल ठक्कर के रूप में हुई है । तीनों युवक सोमवार की रात पेट्रोल पंप पर अपनी कार में दो हजार रुपये का डीजल भरवाया और इसके बदले पंप कर्मियों को 100-100 रुपये के 20 नकली नोट थमा दिए । संदेह होने पर पंपकर्मियों ने तीनों युवकों को पकड़ पुलिस के हवाले किया
