पूर्व पार्षद स्वर्गीय अतुल शुक्ला की स्मृति में आयोजित हुआ फुटबॉल कप मैच , आयोजक आर्यमान शुक्ला ने बताया कि स्वर्गीय अतुल जी शुक्ला की स्मृति में मॉर्निंग स्टार कप के नाम से हो रहा है यह फुटबॉल कप इस आयोजन के स्पॉन्सर गुलेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट व मौका कैफे है इस आयोजन में इंदौर सहित आसपास के कई जिलों से टीमों ने भाग लिया है साथ ही मॉर्निंग स्टार कप के इस फुटबाल टूर्नामेंट में लड़के और लड़कियों की टीमों के बीच भी एक फ्रेंडली फुटबॉल मैच कराया गया जोकि काफी रोमांचित रहा , अदिबोल 7 क्लब इस आयोजन का विनर रहा व आदिवासी क्लब रनरअप रहा इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर सांसद शंकर लालवानी , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित कृपाशंकर शुक्ला , विधायक संजय शुक्ला , डिस्ट्रिक्ट जज मसूद जी और कांग्रेस नेत्री सोनिया अतुल शुक्ला मुख्य रूप से मौजूद थे


