पूर्व और पश्चिम क्षेत्र में गुंडे और बदमाशों के आहतों के खिलाफ एक बड़े अभियान को अंजाम दिया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

विजय नगर थाना क्षेत्र में शराब कारोबारियों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस अब एक्शन मोड में नजर आ रही है. बता दें शराब कारोबारी अर्जुन ठाकुर पर अन्य शराब कारोबारी हेमू ठाकुर ,चिंटू ठाकुर और सतीश भाऊ ने मिलकर बंदूक से फायर कर दिया था जिसके कारण शराब कारोबारी अर्जुन ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया था.वहीं इस पूरे विवाद के बाद पुलिस ने खुलासा किया है कि शराब कारोबारियों के बीच आहतों को लेकर विवाद हुआ था और उसी विवाद के चलते शराब कारोबारी अर्जुन ठाकुर पर अन्य शराब कारोबारियों ने बंदूक से फायर कर दिया था गोलीकांड मामले में पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलुस भी निकाला हे वही अब पुलिस ने ऐसे अहातों के खिलाफ एक अभियान की शुरुआत कर दी है. इसी के तहत तकरीबन इंदौर शहर के 170 शराब दुकानों के साथ संचालित होने वाले आहतों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 700 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है और उन पर विभिन्न तरह की कार्रवाई की है.साथ ही अवैध बने अहातो को पुलिस ने तोड़  दिया हे वही बदमाशों की हार्थिक कमर तोड़ने क्ले लिए पुलिस उनके आय के सोर्स बैंक अकाउंट और उनकी सम्पत्तियो का भी पता लगा रही हे…. 

इंदौर पुलिस अब गुंडे और बदमाशों के खिलाफ एक्शन मोड में नजर आ रही है. वहीं जिस तरह से शराब कारोबारियों के बीच विवाद हुआ उसके बाद इंदौर पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे थे. इसी कड़ी में इंदौर पुलिस ने पूर्व और पश्चिम क्षेत्र में आहतों के खिलाफ एक बड़े अभियान को अंजाम दिया. पूर्व और पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न थाना पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद आहतों पर कार्रवाई को अंजाम देने में जुट गई है.बता दे इंदौर आईजी ने इंदौर के समस्त पुलिस अधिकारियों को यह निर्देश दिए थे कि एक बड़ा अभियान इंदौर शहर में चलाया जाए और उसी कड़ी में इंदौर पुलिस ने एक अभियान की शुरुआत की है बता दें इंदौर पुलिस ने इंदौर शहर की तकरीबन जितनी भी देसी शराब की दुकान है और उनके साथ जो अहाते संचालित होते हैं उन अहातों पर बैठकर शराब पीने वाले संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल की और इस दौरान जो भी संदिग्ध नजर आया उसको हिरासत में लिया और उस पर विभिन्न तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया. वहीं यह कार्रवाई आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी  है.पुलिस ने अहाता संचालकों को भी सख्त हिदायत दी है कि उनके वहां पर जो भी व्यक्ति काम करते हैं उनकी पूरी जानकारी थाने पर दी जाए और यदि इस दौरान किसी भी आहाता संचालक ने अपने वहां पर अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को काम पर रखा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Exit mobile version