पूर्वी क्षेत्र के एसपी आशुतोष बागरी ने बढ़ते अपराध को लेकर आज सभी एएसपी,सीएसपी व थाना प्रभारियों की बैठक ली

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर शहर में पिछले दिनों आईजी हरिनारायण चारी मिश्र ने जिले में बढ़ते अपराध को लेकर संभाग के सभी डीआईजी व एसपी रेंज के अधिकारियों की बैठक ली थी जिसमे इन्दौर शहर के सभी एसपी को निर्देशित किया गया थी कि अपने अपने क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाएं जिसको लेकर पूर्वी क्षेत्र के एसपी आशुतोष बागरी ने बढ़ते अपराध को लेकर आज सभी एएसपी , सीएसपी व थाना प्रभारियों की बैठक ली

इंदौर शहर में लगातार तेजी से बढ़ रहे क्राइम रेट को लेकर इंदौर पूर्व क्षेत्र के एसपी आशुतोष बागरी ने थाना क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक ली । इंदौर शहर में पिछले 1 महीने में एक दर्जन से ज्यादा चोरी , नकबजनी , चेन स्नेचिंग व हत्या के मामले सामने आए हैं इनमें कुछ ऐसे स्थान शामिल है जहां पर लगातार पुलिस की गश्त होती रहती है और उसके बावजूद भी उन क्षेत्रों में हत्या हुई जो कि पुलिस के कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं साथ ही इंदौर के बाईपास से लगी बड़ी कालोनियों और सुने फ्लैट पर भी लगातार चोरी व नकबजनी की वारदातें हो रही हैं लगातार शहर में तेजी से बढ़ रहे क्राइम रेशों से अपराधों की संख्या भी बढ़ रही है इसलिए थाना क्षेत्र के सभी टीआई को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में लिस्टेड और चिन्हित बदमाशों के पिछले दिनों के मोमेंट की जानकारी लें और साथ ही पुलिसया गस्थ जारी रखे

Exit mobile version