इंदौर पुलिस ने डकैती की योजना बनाते पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया हे आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक देशी पिस्टल ज़िंदा कारतूस 1 दोपहिया वाहन धारदार हथियार और मिर्च पाउडर जप्त किया हे आरोपी पेट्रोल [पम्प पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे…उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए……
इंदौर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली हे इंदौर क्राइम ब्रांच और पलासिया थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुवे पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की योजना बनाते गेंग के 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया… दरसअल क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सुचना मिली थी की कुछ व्यक्ति सर्विस रोड पालीवाल नगर शौचालय के पास खाली मैदान में बैठकर हथियार के साथ पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम व थाना पलासिया ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर 05 आरोपियों को पकड़ा। जिन्होनें पूछताछ पर अपना नाम नदीम,सचिन,बादशाह,कपिल और संदीप बोरासी बतया आरोपीयो के कब्जे से पुलिस ने देशी पिस्टल और धारदार हथियार बरामद किये हे सभी आरोपी आदतन अपराधी हे और सभी पर कई आपराधिक मामले दर्ज हे.फिलहाल पुलिस अब आरोपियों से अन्य मामलों में पूछताछ कर रही हे…वही पूछताछ में आरोपियों से कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद हे…….


