पुरानी रंजिश के चलते दोस्तो मे हुए विवाद मे दोस्त ने दोस्त को चाकू मारकर हत्या कर दी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात 4 दिन पुरानी रंजिश के चलते दोस्त ने दोस्त की चाकू से हत्या कर दी। हत्या के बाद मृतक के परिजनो ने आरोपी के घर जाकर हंगामा कर तोड़फोड़ कर दी घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल इलाके में पहुंचा और मामले को शांत कराया गया।वही पुलिस ने मामले में आरोपी को भी हिरासत में लिया है।

इंदौर शहर अनलॉक होते ही लगातार हत्याओं के मामले सामने आ रहे है ताजा मामला इन्दौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र की कोहिनूर कालोनी के पास का है। जहा रहने वाले 12 वी के छात्र रेहान उम्र 20 साल को आरोपी निजाम ने बुधवार रात चाकू मार दिया था। दोनो में 3 दिन पहले जन्मदिन की पार्टी में विवाद हुआ था रेहान को उंसके परिवार के लोग अस्पाताल लेकर पहुँचे थे। जहा देर रात रेहान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पहले मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर अरोपी को हिरासत में लिया था। लेकिन रात में एंम वाय अस्पताल में मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया। कुछ दिनो से दोनों दोस्तो के बीच रंजिश चली आ रही है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version