पालदा निवासी अपने पिता के घर आई महिला ने एसिड पी लिया। गंभीर हालत में महिला को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। भंवरकुआं थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की।
मृतका का नाम रवीना भालसे है। दरअसल रविवार को महिला पालदा में अपने मायके आई और थोड़ी देर बाद एसिड पी लिया। गंभीर हालत में महिला को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार महिला की शादी दो साल पूर्व हुई थी। रविवार को महिला डाॅक्टर को दिखाने आई थी, लेकिन डाॅक्टर नहीं मिलने पर वह पालदा अपने मायके आ गई, लेकिन कुछ देर बाद उसने एसिड पी लिया, फिलहाल परिजन किसी भी तरह के विवाद होने से इंकार कर रहे है।
