पिछले दिनों हुए गोलीकांड मे शराब ठेकेदार अर्जुन ठाकुर पर गोलियां चलाने वाले दो आरोपीयो को पुलिस ने गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में पिछले दिनों शराब ठेकेदारों में हुए गैंगवार में सिंडिकेट के ऑफिस में शराब ठेकेदार अर्जुन ठाकुर पर गोलियां चलाने वाले मुख्य शूटर रितेश करोसिया और चिराग ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुर मामले में अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।वही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के कई टीमें शहर से बहार आरोपियों की तलाश कर रही हे…..

शराब सिंडिकेट गोलीकांड के बाद पुलिस वह लगे सीसीटीवी केमरो का डीवीआर जप्त किया था पुलिस ने घटनाक्रम के कई बार वीडियो फुटेज देखे तो उसमें रितेश करोसिया अर्जुन पर गोली चलाते हुए साफ नजर आया। पुलिस उसके सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी जिसके लिए कई टीमें जुटी थी। इस बीच सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि रितेश शिप्रा पुल के पास से गुजरने वाला है। इस पर पुलिस ने नजर रखी तो वह एक ट्रक में दिखा। उसकी घेराबंदी को तो वह तेज रफ्तार ट्रक से कूदा तो उसके हाथ-पैर में चोट आई। इसके बावजूद उसने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया।ऐसे ही आरोपी चिराग ठाकुर के बारे में पुलिस को सूचना मिली कि वह रतलाम में फरार काट रहा है। इस पर टीम वहां भेजी गई और उसे योजनाबद्ध तरीसे से पकड़ लिया। आरोपी ने घटना के बाद राजस्थान के कई जिलों में फरारी काटी और उज्जैन भी गया वहां से रतलाम आया तो पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ कई केस दर्ज हैं। आरोपी चिराग ठाकुर तो कुछ साल पहले हुई एक हत्या के मामले में भी आरोपी रहा है।

पुलिस अब मुख्य रूप से फरार हेमू ठाकुर की तलाश कर रही है। घटना के दौरान वह भी भाई चिंटू ठाकुर के साथ था। ऐसे ही एके सिंह और पिंटू भाटिया भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। हेमू के मामले में पुलिस को कुछ सूत्र मिले हैं जिनके आधार पर उसकी घेराबंदी की जा रही है।

Exit mobile version