पिछले दिनों हुई लाखो रुपये की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत मे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

तुकोगंज पुलिस ने पिछले दिनों हुई लाखो रुपये की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को पकड़ा है । पकड़ाया आरोपी घर मे काम करने वाली बाई का ही भाई था जिसने पूरी घटना को अंजाम दिया था ।

मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र के कंचनबाग की है । यह रहने वाले रोहित ने तुकोगंज पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी के बर्थडे में शामिल होने आए उनके माता पिता के बैग से ज्वेलरी सहित नगदी गायब हो गए है । सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश शुरूकर दी थी जिसके बाद पुलिस ने घर मे काम करने वाली नोकरानी के भाई धनराज को पकड़ा जिसने नगदी सहित ज्वेलरी पर हाथ साफ किया था ।

Exit mobile version