पारिवारिक विवाद के चलते पति ने अपने दाेस्त के साथ मिलकर पत्नी की गला दबाकर हत्या की

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

आजाद नगर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते पति ने अपने दाेस्त के साथ मिलकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कांड को दिया अंजाम पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को किया गिरफ्तार

दरअसल मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है जहां कुछ दिन पहले पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी बताया जा रहा है कि पत्नी ने पति पर दहेज प्रताड़ना काे लेकर थाने में केस दर्ज करवा रखा था। संभवत: इसी विवाद में उसने गाड़ी के क्लच वायर से पत्नी का गला घोंट दिया। पुलिस ने सूचना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। वहीं, पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र के बाबूलाल नगर की है। मृतिका का नाम रितिका पति नरेश राठौर है। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि उसके पति 24 साल के नरेश ने अपने साथी 26 साल के विक्रम के साथ मिलकर पत्नी की गाड़ी के क्लच वायर से गला घोंटकर हत्या की है। करीब 2 साल पहले नितिका ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद वह मायके चली गई थी। दोनों का कोर्ट में ट्रायल चल रहा था। उनके बीच समझौता होने के बाद निकिता पति के साथ रहने को राजी हो गई थी। इसके बाद मंगलवार रात किसी बात पर दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद पति ने अपने दोस्त विक्रम के साथ मिल कर वारदात को अंजाम दिया फिलहाल दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है

Exit mobile version