परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में महिला के साथ हुई चेन लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बदमाश शाम होते ही सड़कों पर वारदात कर रफूचक्कर होते दिखाई दे रहे,जहाँ परदेसीपुरा में एक महिला से चैन झपट कर आरोपी फरार हो गए।

वीओ : दरअसल रविवार देर शाम बेखौफ लुटेरों ने शाम होते ही परदेशीपुरा थाने के नजदीक अपने पति के साथ जा रही महिला की चेन लूट ली । महिला के पति ने कुछ दूर पीछा किया लेकिन लुटेरे भाग गए। परदेशीपुरा थाने में लिखित शिकायत दी गई है इंदौर के बाणगंगा निवासी विनोद यादव और उनकी पत्नी प्रिया ने सोमवार दोपहर बताया कि वह परदेशीपुरा के राजेश ज्वेलर्स में कुछ ज्वेलरी खरीदने आए थे लेकिन ज्वेलर्स के यहां ज्वेलरी तैयार नहीं थी तभी करीबन 8:30 बजे विनोद उनकी पत्नी और उनके ससुर अपने घर बाणगंगा जाने के लिए निकले तभी दुकान से पीछा कर रहे । बदमाशों ने परदेशीपुरा थाने के सामने सुनसान जगह देखते हुए महिला के गले से चेन और दुपट्टा खींचा और राजकुमार ब्रिज के सर्विस रोड से भाग गए चेन करीबन 1 तोले की बताई जा रही है। जहाँ परदेसी पूरा पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के सीसीटीवी चेक किये है जिसमे एक बाइक पर तीन बदमाश जाते हुए दिखाई दे रहे है ।

Exit mobile version