पटरी पर एक बार फिर दोड़ेगी इंदौर से पटना ट्रेन , 26 और 30 जून से शुरू होगी ट्रेन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कोरोना संक्रमण के चलते इंदौर से बंद हुई, ट्रेनों का संचालन अब दोबारा शुरू होने लगा है। पूर्व में अनलॉक होने के बाद लगातार ट्रेनों का भी अनलॉक होने लगा है। अब इंदौर से पटना के लिए ट्रेनों को मंजूरी मिल गयी है।

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए रेलवे प्रबंधन द्वारा सभी ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था। वही अनलॉक के पहले इंदौर से 36 ट्रेनें संचालित हो रही थी। अनलॉक होने के बाद इन ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया था। वही कोरोना की दूसरी लहर में इन ट्रेनों का संचालन दोबारा बंद कर दिया गया था। उसके बाद कोरोना की रफ्तार कम होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। अब यात्रियों की मांग को देखते हुए दोबारा 2 ट्रेनों का और संचालन शुरू किया जा रहा है। जो 26 और 30 जून से शुरू होगी। अब इंदौर से पटना ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है। ट्रेनों को अग्रिम आदेश तक विशेष ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा। वही इन ट्रेनों का संचालन कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए किया जाएगा।

Exit mobile version