निगम की लापरवाही का खामियाजा भोग रहे क्षेत्रीय रहवासी जलजमाव पर नही जा रहा निगम अधिकारीयो का ध्यान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर नगर निगम को देश में सफाई में नंबर वन का खिताब लगातार मिल रहा है पर क्या निगम के अधिकारियों का इस ओर भी ध्यान देना उचित नहीं होगा ?

हम बात कर रहे हैं क्षेत्र क्रमांक 5 के धीरज नगर, शिवबाग, माया नगर, बाबामनसब नगर ,कृष्ण बाग, गुरु नानक कॉलोनी, साईं श्रद्धा कॉलोनी, सरस्वती नगर, न्याय नगर एक्सटेंशन सेक्टर ए, बी, सी, डी यहा ऐसी करीब 20 से 25 कॉलोनी वालों का दिन भर आना जाना होता है यह रोड है mr9 से mr10 लिंक रोड ,यहां वार्ड 40 वार्ड 37 वार्ड 38 के सभी रहवासियों का निकलना होता है क्योंकि यही मुख्य मार्ग है मेन रोड तक पहुंचने का वैसे तो नगर निगम बहुत से दावे करता है लेकिन पिछले 3 सालों से लगातार यहां के रहवासी वर्षा काल में थोड़ा ही पानी आने पर इस समस्या से जूझते हैं गिरते पड़ते रास्ता पार करते हैं इस और निगम के अधिकारी और ना ही पार्षदों का ध्यान आकर्षित होता है कि यहां के रहवासी नरकिय जीवन जी रहे हैं।

Exit mobile version