निगम आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा सरवटे बस स्टैंड पर निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया गया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

निगम आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा आज प्रातः 8:00 बजे सरवटे बस स्टैंड पर निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान अपार आयुक्त संदीप सोनी, अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, उपायुक्त लोकेंद्र सिंह सोलंकी एवं अन्य उपस्थित थे।समस्त सिविल और इंटीरियर डेकोरेशन के कार्य सितंबर माह तक पूर्ण करने के लिए निर्देश।

आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा सरवटे बस स्टैंड के निर्माण दिन भवन निर्माण एवं परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त द्वारा बस स्टैंड के निर्माणाधीन भवन योजना अनुसार निर्माण किया जाना शेष है तथा इंटीरियर डेकोरेशन के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गई। भवन निर्माण के तहत बनाए जा रहे टिकट काउंटर बुकिंग काउंटर एवं अन्य काउंटरों के सिविल कार्य एवं इंटीरियर कार्यों के संबंध में भी जानकारी लेते हुए समस्त शेष सिविल कार्य, इंटीरियर डेकोरेशन एवं अन्य कार्य सितंबर माह तक पूर्ण करने के संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देश दिए गए।

Exit mobile version