नागपंचमी पर्व पर पिपलियाहाना स्थित नागेश्वर मंदिर में सुबह से ही भक्तों का ताता लगा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पूरे देश में आज नागपंचमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है इस पर पर नाग देवता की पूजा अर्चना की जाती है अपने परिवार के सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की जाती है

नाग पंचमी का त्योहार नागों और सर्पों के पूजन और संरक्षण का त्योहार है। इस दिन नाग देवता का विधि-विधान से पूजन किया जाता है। नाग पंचमी का त्योहार सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन नाग देवता के पूजन से न केवल सर्प भय से मुक्ति मिलती बल्कि फसल अच्छी होती है और घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती। हिंदू धर्म में प्रचीन काल से नागों के पूजन का विधान है। नाग पंचमी के दिन अनंत नाग, शेष नाग, तक्षक नाग के साथ नागों की माता मंसा देवी और उनके पुत्र आस्तिक मुनी का भी ध्यान किया जाता है। इंदौर में भी पिपलियाहाना स्थित नागेश्वर मंदिर में सुबह से ही भक्तों का ताता लगा रहा भक्त सुबह से नाग देवता का पूजन और अभिषेक करते नजर आए मंदिर के पुजारी मैं बताया कि यह मंदिर करीब ढाई सौ वर्ष पुराना है और इस मंदिर की मान्यता यह है कि जो भी यहां अपनी मुरादे लेकर आता है वह पूरी होती है

Exit mobile version