इंदौर में एक बार फिर नशेड़ियों ने आतंक मचाया रामचंद्र नगर चौराहे से लगे वीआईपी रोड पर रात दो नशेड़ियों ने जमकर आतंक मचाया। यहां पान की दुकान चलाने वाले युवक से 100 रुपए मांगे। नहीं देने पर लोहे की रॉड और डंडे से हमला कर दिया। बदमाशों ने बचाने आए युवक को भी मारा। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। आरोपी चचेरे भाई हैं। पुलिस ने एक आरोपी को लोगो की मदद से गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री के सपनो का शहर इन्दौर बना नशेड़ियों का शहर….इन्दौर में नशेड़ियों का आतंक….सिलेवार की चाकू बाजी….जो दिखा रास्ते मे उसे मारे चाकू,महिला सहित कई हुवे घायल…एक युवक की हुई मौत…एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में..सिलेवार हुई चाकूबाजी की इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिये…..इन्दौर में एक बार फिर नशेड़ियों ने आतंक मचाया किला मैदान से वीआईपी रोड रामचंद्र नगर तक कई महिला पुरूष को चाकू मारे जिनमे पिंटू दुबे रामचंद्र नगर में वीआईपी रोड पर पान की दुकान चलाता था। वह रामचंद्र नगर चौराहे पर ही रहता है एरोड्रम इलाके के 2 बदमाश नशे में धुत होकर पहुंचे। आरोपियों ने नशा करने क लिए 100 रुपए मांगे। पिंटू ने रुपए देने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने पिंटू को दुकान से बाहर निकालकर पहले गाली-गलौज की, फिर उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने डंडे से दुकान में भी तोड़फोड़ की। इस दौरान युवक बंटी बचाने आया। आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को गीताजंलि अस्पताल भिजवाया, जहां पिंटू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
