इंदौर की राव जी बाजार पुलिस ने ऐसे शातिर नकली पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार किया जो कि एक बैग व्यापारी पर पैसों का दबाव बनाकर पेसो को डिमांड कर रहे थे वही पकड़ाए नकली पुलिस बनकर पहुचे तीन बदमाशो के पास से मानवाधिकार आयोग और एंटी करप्शन के मिलते जुलते नाम के फर्जी संस्थाओं के कार्ड भी मिले हैं। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है दरसअल इन्दौर के राव जी बाजार थाना क्षेत्र के मोती तबेला में रहने वाले ननक कुमार बैग बनाने का काम करते है वही नकली पुलिस बनकर पहुचे तीन बदमाश महेश , जितेन्द्र , शक्ति द्वारा बेग व्यापारी ननक कुमार को डराया और कहा कि नाबालिग बच्चो से काम करवा रहे हो इसके एवज में नकली पुलिस बनकर आये बदमाशो ने बेग व्यापारी से चार हजार रुपए की डिमांड कर दी वही बेग व्यापारी द्वारा उसने अपने मकान मालिक को पूरी जानकारी दी। मकान मालिक ने यह बात अपने एक दोस्त को बताई और दोस्त ने मौके पर पहुंच कर आरोपियों से जब उनके पुलिसकर्मी होने का सबूत मांगा गया तो वह इधर-उधर की बातें करने लगे, जिसकी सूचना फरयादी द्वारा तुरंत पुलिस को दी गई मौके पर पहुची रावजी बाजार पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों के पास से मानवाधिकार आयोग और एंटी करप्शन से मिलते जुलते नाम के फर्जी संस्थाओं के कार्ड भी मिले हैं। बताया जा रहा है आरोपियों ने कई लोगों के साथ इसी तरह से डरा धमका कर वसूली भी की है। वही पकड़े गए नक़ली पुलिस के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं वही राव जी बाजार पुलिस द्वारा पूछताछ में कई खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है
