नकली आर्मी अफसर बन कार बेचने के बहाने बनाया शिकार ऑनलाइन ठगी की वारदात को दिया अंजाम

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शहर में इन दिनों आर्मी अफसर बनकर ठगी का मामला सामने आया है।जहां कारोबारी को कार के नाम पर सीआईएसएफ का नकली अफसर बन कर ठगी का शिकार बनाया है ।

भंवरकुआ थाना प्रभारी संतोष दूधी के अनुसार फरियादी भगवती प्रसाद जोशी की शिकायत पर दो मोबाइल नंबर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। फरयादी भगवती प्रसाद की मैकेनिक नगर में दुकान है। आरोपी ने इंटरनेट के माध्यम से सीआईएसएफ का अफसर बनकर भगवती प्रसाद से संपर्क किया और अपनी मारुति अल्टो कार बेचने की बात कही। भगवती प्रसाद ने आरोपी को ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर दिया। एक बार पैसा ट्रांसफर होने के बाद आरोपी ने बहाने बनाने शुरू कर दिए तो भगवती प्रसाद ने दोबारा पैसा ट्रांसफर किया। उन्होंने कुल 2 लाख 09 हजार रु. आरोपी के खाते में डाले, फिर भी गाड़ी नहीं मिली। परेशान होकर उन्होंने मामले की शिकायत आला पुलिस अधिकारियों से की। जांच के बाद केस दर्ज हुआ है।

गौरतलब है कि गाड़ी और अन्य सामान बेचने के नाम पर ठगोरे सेना के फर्जी अफसर बन कर आम लोगों से संपर्क करते हैं और ठगी करते हैं । इस तरह की कई शिकायतें साइबर सेल और क्राइम ब्रांच को मिल चुकी है।

Exit mobile version