कनाड़िया थाना क्षेत्र में दो वर्ष की मासूम बच्ची की होज में डूबने से मौत हो गई। हालांकि बच्ची के मामा ने बच्ची की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग पुलिस से की है। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
कनाड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले अनिल मकवाना की दो वर्षीय बेटी भूमिका की होज में डूबने से मौत हो गई। दरअसल घर से कुछ दूर बनी होज में बच्ची गिर गई है। हालांकि इस मामले को बच्ची के मामा रवि पंवार का कहना है कि उनकी बहन को लड़की हुई है, जिसके चलते वह अस्पताल में भर्ती है। इससे पूर्व भी एक बच्ची और बालक की मौत हो चुकी है। यह तिसरी घटना है, ऐसे में बच्ची के मामा ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
