इंदौर के कनाड़िया पुलिस ने बताया कि गणेश मंदिर के पास रहने वाले जीवन सिलवानिया ने शिकायत दर्ज कराई कि वह सरकारी अस्पताल के सामने धर्मशाला भिचौली हप्सी से कार से जा रहा था तभी विष्णु महेश चौहान निलेश चौहान , दिनेश चौहान और दीपक चौहान ने उससे बेवजह विवाद करते हुए उसकी कार में तोड़फोड़ की
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से विष्णु चौहान ने शिकायत दर्ज कराई कि भूरा देवड़ा व चार लोगों ने उसके साथ मा रपीट कर जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी
