इंदौर के दो थाना क्षेत्रों में बैंकों के एटीएम में कारस्तानी कर बदमाशों ने लाखों रुपए विड्रोल कर लिए थे पुलिस लगातार इन आरोपियों की तलाश कर रही है
कुछ दिन पूर्व इंदौर के केसर बाग रोड के एसबीआई के एटीएम से बदमाशों द्वारा एटीएम कार्ड के माध्यम से एक ही बार में लाखों रुपए विड्रॉल करने का मामला सामने आया है साथ ही बदमाशों ने अन्य दो थाना क्षेत्रों में जिनमें सराफा और अन्नपूर्णा में भी इसी तरह का एटीएम फ्रॉड करके लाखों रुपए की निकासी की गई है जिसको लेकर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही है यह आरोपी एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गए थे पुलिस के आला अधिकारियों की माने तो जिन एटीएम कार्ड का उपयोग बदमाशों द्वारा किया गया था यह एटीएम कार्ड हरियाणा मेवात के किसी व्यक्ति के अकाउंट पर जारी किए गए थे
पुलिस के आला अधिकारियों की माने तो उनका कहना है कि हरियाणा के कुछ लोग इस तरीके के फ्रॉड करने में माहिर हैं इंदौर क्राइम ब्रांच को यह पूरा मामला सौंपा गया है और जल्द ही क्राइम ब्रांच की टीम इस पूरे मामले को लेकर आरोपियों को गिरफ्तार करेगी
इंदौर के पश्चिम एसपी ने कहा कि हमने एटीएम फ्रॉड करने वालों को लेकर 10,000 का इनाम भी घोषित किया है पुलिस ने इस मामले में विभिन्न टीमें गठित की है
