दूल्हे ने किया शादी में आई अपनी ही एक रिश्तेदार के साथ दुष्कर्म दूल्हे ओर उसकी मदद करने वाली बहन को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर की सांवेर पुलिस ने एक दूल्हे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है । आरोपी दूल्हे ने अपनी बहन की मदद से शादी में आई अपनी ही एक रिश्तेदार को हवस का शिकार बनाया । मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर दूल्हे ओर उसकी मदद करने वाली बहन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।

घटना सांवेर थाना क्षेत्र के जेतपुरा गांव की है । यहाँ रहने वाले अनिल पिता जुगल की शादी 16 जुलाई को थी । शादी में शामिल होने उसकी एक महिला रिश्तेदार भी आई थी । आरोपी दूल्हे ने अपनी बहन नीरू की मदद से अपनी ही महिला रिश्तेदार से दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा । जिसके बाद पीड़ित महिला रिश्तेदार ने सांवेर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई ।

Exit mobile version