तुकोगंज पुलिस ने जमीन के नाम पर करोडो की धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं ऐसा ही तुकोगंज थाना क्षेत्र में 16 करोड रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है

इंदौर तुकोगंज पुलिस ने जमीन के नाम पर करो रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है दरअसल तुकोगंज क्षेत्र के रहने वाले प्रॉपर्टी व्यवसाई संजय दत्त ने थाने पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने बड़ा बांगड़दा में रहने वाली महिला से जमीन का सौदा ₹16 करोड़ में किया था लेकिन किस्तों में ₹16 देने के बावजूद भी अब तक रजिस्ट्री नहीं करवाई है वह लगातार रजिस्ट्री कराने के नाम पर आनाकानी कर रहे हैं पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद 3 महिलाओं सहित एक युवक के खिलाफ 420 का प्रकरण पंजीबद्ध किया है जांच में यह बात भी सामने आई कि इतनी रकम लेने के बावजूद भी इन महिलाओं द्वारा जमीन किसी अन्य को भेज दी गई फिलहाल पुलिस मामले की और भी जांच कर रही है 

Exit mobile version