जिंसी में आज सुबह दो पक्षों में जमकर विवाद के बाद हुई पथराव मौके पर पुलिस फोर्स तैनात

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर के अति संवेदनशील इलाके जिंसी में आज सुबह बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से जमकर पत्थर चलने लगे। बाजार में खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर दी गई। मारपीट और पथराव में दोनों तरफ से 6 लोग घायल हो गए। बीच बाजार में पथराव की सूचना पर आसपास के थानों की पुलिस फोर्स पहुंच गई। बाजार में कर्फ्यू जैसी स्थिति बन गई। दोनों तरफ के लोगों को पकड़कर मामले को शांत कराया। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है।

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के जिन्सी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब दो परिवारों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया दरसअल जिंसी इलाके में रहने वाले जलालुद्दीन और उसके भतीजे कमरुद्दीन के बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि परिवार के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इसके कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मल्हारगंज पुलिस और आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद को शांत कराया है।एक पक्ष ने तो पुलिस पर भी पथराव कर दिया,पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को अभी थाने ले जाया गया है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लगा लगा दो गई । नियत्रण के समय पत्थरबाजी में कुछ गाड़ियों में भी नुकसान हुआ है….

Exit mobile version