शहर में जमीन के जादूगरों ने एक और जादूगरी कि है..मामला कनाड़िया थाने पर आया है। जहाँ आरोपियों द्वारा कूट रचित विक्रय पत्र, वसीयतनामा के साथ ही मृत्यु प्रमाण पत्र तक नकली बना लिया..और खुद ही जमीन के मालिक बन बैठे.. जमीन कि वर्तमान कीमत लगभग डेढ़ करोड़ आंकी जा रही है। जिसे हथियाने के लिए इस तरह का फर्जीवाड़ा किया गया।
शहर में आए दिन जमीन कि धोखाधड़ी करने के मामले सामने आते रहते हैं लेकिन यह मामला थोड़ा सा अलग इसलिए भी माना जा रहा है, क्योंकि इसमें फर्जी वसीयत और विक्रय पत्र बनाकर मृत्यु प्रमाण पत्र तक फर्जी बना दिया गया है। इतना ही नही आरोपियों ने इसके आधार पर आरोपियों ने डिक्री भी पारित करवा ली है।
इधर कनाड़िया थाने के उप निरीक्षक अविनाश नागर ने बताया फरियादी ऋषि कुमार शर्मा द्वारा शिकायत दर्ज की गई थी..जिसमें राधेश्याम शर्मा के नाम कि जमीन को फर्जी म्रत्यु प्रमाण पत्र, वसीयत और विक्रय पत्र का उपयोग कर राजदत्त शर्मा व्दारा अनील शर्मा, नरेन्द्र मेहता जैन के साथ मिलकर स्वत्व घोषणा का वाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया। वही लक्ष्मी शर्मा व सुरेश शर्मा के नाम से फर्जी प्रतिवादी दर्शाकर न्यायालय में अपने पक्ष मे फर्जी डिक्री पारित करा ली गई। वही न्यायालय को गुमराह कर स्वत्व घोषणा कराई गई ।


